7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup के बीच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें मामला

Ravi Bishnoi: भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सवाई माधोपुर डीटीओ के विंटेज स्कूटर सत्यापन नोटिस के प्रभाव पर रोक लगा दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ravi Bishnoi

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (photo - IANS)

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई को राहत देते हुए सवाई माधोपुर के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) की ओर से जारी विंटेज स्कूटर के सत्यापन संबंधी नोटिस के प्रभाव और संचालन पर रोक लगा दी है।

यह दी गई दलील

न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि याची अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और वे ग्रेडेड खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हैं। इस समय आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप भी चल रहा है। ऐसे में वे अपने विंटेज स्कूटर के सत्यापन के लिए सवाई माधोपुर जिले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की स्थिति में नहीं हैं।

नोटिस के प्रभाव पर रोक

इसी आधार पर कोर्ट ने डीटीओ कार्यालय, सवाई माधोपुर की ओर से जारी नोटिस के प्रभाव पर रोक लगाते हुए आदेश दिया कि स्कूटर के पंजीकरण प्रमाणपत्र को लेकर वाहन सिटीजन सर्विस पोर्टल पर यथास्थिति बनाए रखी जाए।