शाहजहांपुर

50 लाख के लोन में नहीं मिली सब्सिडी, बेटे को जहरीला पदार्थ खिला फांसी के फंदे पर लटके पति-पत्नी

Husband-wife hanged themselves शाहजहांपुर में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। जबकि मासूम बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम बच गया।
2 min read
मृतक की फाइल फोटो और घटना की जानकारी देते हैं एसपी (फोटो सोर्स- 'X' शाहजहांपुर, Shahjahanpur police )
फोटो सोर्स- 'X' शाहजहांपुर, शाहजहांपुर, Shahjahanpur police

Husband-wife hanged themselves शाहजहांपुर में पति-पत्नी ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। इसके पहले 3 वर्ष के बेटे को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रोजा थाना क्षेत्र की है।

50 लाख का लोन लिया था

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हृदयविदारक घटना हुई। जब सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। इसके पहले उन्होंने 3 साल के बेटे को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया था। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब सचिन की मां बहु को आवाज देते हुए कमरे में पहुंची तो वहां दोनों को शव लटकती मिली। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

घटना की जानकारी मिलने पर रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक नेवी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर 39 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने रोहित ने आप बीती बताई है। सचिन ग्रोवर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने 50 लाख रुपए का लोन अपनी सास संध्या के नाम लिया था। जिसकी 12 लाख रुपए की सब्सिडी आनी थी। जिसके लिए सचिन ग्रोवर उद्योग केंद्र के चक्कर लगा रहा था। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इधर उसका लोन का ब्याज भी बढ़ता जा रहा था। प्रति महीने 1 लाख की किस्त जा रही थी। सचिन हरियाणा हैंडलूम के नाम से दुकान कर रहा था।

क्या कहते हैं एसपी?

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मौके पर सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर भेज दिया है।

Updated on:
27 Aug 2025 04:58 pm
Published on:
27 Aug 2025 04:56 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा