शाहजहांपुर

Indain Railways : चार साल बाद इस रूट पर चली ट्रेन, खुशी से झूम उठे रेल यात्री

Indain Railways शाहजहांपुर में चार साल बाद शनिवार सुबह 7 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से पीलीभीत के लिए यात्री ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए 86 यात्रियों ने अपने टिकट कटाए। पहली ट्रेन से यात्रा करने की खुशी यात्रियों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2022, 12:06 PM IST
indain_railways.jpg

शाहजहांपुर में चार साल बाद शनिवार सुबह 7 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से पीलीभीत के लिए यात्री ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए 86 यात्रियों ने अपने टिकट कटाए। पहली ट्रेन से यात्रा करने की खुशी यात्रियों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। साल 2018 में पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर से पीलीभीत स्टेशन के बीच अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। तबसे लेकर अब तक इस रूट पर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद था। एक मात्र ट्रेन शाहजहांपुर से शक्तिनगर होते हुए टनकपुर के लिए उत्तर रेलवे के स्टेशन से जाती और वापस आती थी। जिसका समय दोपहर में होने की वजह से नियमित यात्रियों को कोई फायदा नहीं था। उन्हें रोडवेज या फिर डग्गामार वाहनों से ही यात्रा करना पड़ता था।

ट्रेन को देखने को उमड़ी भीड़

पर शनिवार सुबह शाहजहांपुर से पीलीभीत के बीच ट्रेन यात्रा करने वालों की किस्मत खुल गई। शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर ट्रेन चलने का इंतजार आज सुबह खत्म हो गया। शाहजहांपुर स्टेशन से सुबह 7 बजे पहली ट्रेन लोको पायलट अमीरी ठाकुर और सहायक मोहम्मद वसीम लेकर रवाना हुए। ट्रेन के गार्ड आशीष सक्सेना थे। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन से चार साल बाद दोबारा ट्रेन चलने पर देखने वालों की भीड़ उमड़ी।

खुशी से झूमे ट्रेन यात्री

ट्रेन में यात्रा करने वाले खुशी से झूम रहे थे। खुश तो इसलिए थे कि, चार साल बाद ट्रेन शुरू हो गई। और दूसरी खुशी थी की पहली ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यात्रियों का कहना था कि, शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर ट्रेनें चलने से लाखों लोगों को फायदा होगा। नियमित यात्री बिना रोडवेज और डग्गामार वाहनों में असुरक्षित यात्रा करने से बच सकेंगे।

Published on: