Indian Railways facility रेलवे की बंद सुविधा फिर से बरकरार। अब जनरल टिकट पर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर। अब जनरल के टिकट पर यात्री सभी ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। 29 जून से यह नियम लागू हो गया है। 29 जून से जनरल डिब्बों में सीट संख्या से टिकट यात्रा की बाध्यता खत्म हो जाएगी। ट्रेनों में आज से जनरल कोच का टिकट 15 रुपए सस्ता हो जाएगा। जनरल टिकट से यात्रा करने वाले मजदूर, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने कम्प्यूटर सिस्टम में जनरल कोच में आरक्षण बंद कर दिया है। इसके साथ ही जनरल डिब्बों में सीट संख्या के आधार पर टिकट जारी करने की बाध्यता भी खत्म हो जाएगी। कोरोनाकाल में रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को काबू करने के लिए सामान्य कोच में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी थी। ऐसे में मजदूर वर्ग के लिए टिकट लेना आसान नहीं था।