शाहजहांपुर

वृद्ध को मुर्गा बनाने, पैरों में सर रखवाने का मामला: वैश्य समाज में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर में 70 वर्षीय वृद्ध को बीच रोड पर मुर्गा बनाने, पैरों पर सर रखकर माफी मंगवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज ने ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ‌

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग को बीच रोड पर मुर्गा बनवाने और पैरों पर सर रखकर माफी मंगवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन देकर पुलिस कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। केवल औपचारिकता पूरी की गई है। उन्होंने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होगी तो उनका धरना प्रदर्शन मुख्यालय पर होगा। मामला पुवाया थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

70 वर्षीय वृद्ध को बीच सड़क पर बनाया गया मर्गा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नाहिल के निवासी उमाशंकर गुप्ता के साथ बीच सड़क पर अभद्रता की गई। उन्हें मुर्गा बनवाया गया।‌ इस पर भी मन नहीं भरा तो पैरों पर सर रखवा कर माफी मंगवाई गई। दबंगों ने कायराना हरकत का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

अंतराष्ट्रीय वैश्य समाज ने नाराजगी व्यक्त की

इसी संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी पुवायां से मिलकर अपनी मांग रखी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज की तरफ से ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर