शाहजहांपुर

घर वाले थे शादी के खिलाफ फिर प्रेमी युगल ने उठा लिया आत्मघाती कदम

प्रेमी युगल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहाँ पर दोनों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Lovers couple lifted suicidal steps
घर वाले थे शादी के खिलाफ फिर प्रेमी युगल ने उठा लिया आत्मघाती कदम

शाजहांपुर। बंडा में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। प्रेमी-प्रेमिका शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन इस शादी को तैयार नहीं थे जिसके कारण दोनों घर से निकल गए और जहरीला पदार्थ खा लिया जब दोनों की हालत बिगड़ गई तो लड़की ने लड़के के पिता को पूरी बात बताई आनन फानन में दोनों के परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेमी युगल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहाँ पर दोनों की मौत हो गई।


ये भी पढ़ें

दो साल से थे प्रेम संबंध

बंडा के रहने वाले एक लड़के और लड़की के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की की मां इस शादी को तैयार नहीं थी। इस बात से प्रेमी युगल काफी आहत थे और रात में दोनों चुपचाप घर से निकल गए और करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर दोनों ने जहर खा लिया।
ये भी पढ़ें

खुद फोन कर दी सूचना

जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो लड़की ने लड़के के पिता को फोन कर जानकारी दी। जानकारी होने पर परिजन यूपी 100 के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहाँ पर दोनों की मौत हो गई। प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Published on:
14 Jun 2019 11:26 am
Also Read
View All
शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार