30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार्ज लेने के बाद सबसे पहले थानों की टोह लेने निकले ‘कप्तान’

-एसएसपी सलभ माथुर ने किया राया थाने का औचक निरीक्षण-थाने में देखे रिकार्ड, मौके पर मौजूद पीडितों से भी की बात-थाना प्रभारी राया को लगाई फटकार, सुधरने को कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 9:00 PM IST

Salabh Mathur

चार्ज लेने के बाद सबसे पहले थानों की टोह लेने निकले ‘कप्तान’

मथुरा। नवागत पुलिस कप्तान शलभ माथुर ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले थानों की टोह लेना शुरू किया है। जनपद में लगातार मिल रहे अज्ञात शवों के घटनाक्रम से मथुरा पुलिस दबाव में है। सात दिन में 10 शव बरामद हो चुके हैं जिनमें से सिर्फ दो शवों की ही पहचान हो सकी है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की मीडिया और सोशल मीडिया में हो रही किरकिरी से भी विभाग छवि खराब हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और आडियो वायरल हुए हैं जिसमें पुलिसकर्मी रिश्वत ले रहे हैं या रिश्वत का मामला तय कर रहे हैं। ऐसे कई पुलिसकर्मियों पर तत्कालीन पुलिस कप्तान कार्रवाही भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- होटल के वॉशरूम में मैनेजर ने की किशोरी के साथ ‘गंदी बात’

फरियादिय़ों से सही व्यवहार करें

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने गुरूवार को सबसे पहले राया थाने का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने दस्तावेज चेक किये तो वहीं राया थाना प्रभारी से वांछितों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी की इस बार राया थाना प्रभारी सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर पुलिस कप्तान नाराज हो गये और अपने अधीनस्थों को कहा कि इनका नाम लिखो इनको पुरस्कृत किया जाना चाहिए। वहीं थाना परिसर में फैली गंदगी पर भी नाराजगी जाहिर की। एसएसपी शाम को करीब पौने चार बजे थाने पहुंचे और यहां उस समय मौजूद पीड़ितों से भी बात की। एसएसपी ने सही पुलिसिंग क्या होती है यह दिखाते हुए अपने निरीक्षण के दौरान भी फरियादियों को बाकायदा पानी पिलाने और यथा स्थाना बिठाने की व्यवस्था कराई। नवागत कप्तान के सख्त तेवरों से महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश