30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल के वॉशरूम में मैनेजर ने की किशोरी के साथ ‘गंदी बात’

-वृंदावन के होटल के बाथरूम में छेड़छाड़ कराने वाले मैनेजर को पुलिस ने किया अरेस्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 6:30 PM IST

मथुरा। धार्म नगरी वृंदावन में एक के बाद एक शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। शर्मसार करने वाली ये घटना वृंदावन के अटल्ला चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट की है। एख रेस्टोरेंट मैनेजर ने वॉशरूम में युवती के साथ गंदी हरकत कर दी। युवती ने जब शोर मचाया तो परिजन पहुंचे।

यह भी पढ़ें- दरवेश यादव हत्याकांड से बढ़ा सियासी तापमान, पाठक ने बताया कानून का राज तो अखिलेश बोले न्याय की आस बेमानी

क्या है मामला

दरअसल यहां लखनऊ से आए एक श्रद्धालु परिवार की बिटिया के साथ रेस्टारेंट के मैनेजर ने घिनौनी हरकत कर दी। बताया गया है कि देर रात अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में परिवार सहित खाना खाने के बाद जब बालिका वॉशरूम में हाथ धोने गई। तभी पीछे से रसोई का मैनेजर भी वहां घुस आया और बालिका को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- दरवेश यादव हत्याकांड: अखिलेश पहुंचे चांदपुर, राज्यपाल राम नाईक को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

पुलिस ने लिया हिरासत में

जैसे-तैसे भागकर आई बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पहले तो मैनेजर को खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे मथुरा गेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह यादव और एसआई शैलेन्द्र शर्मा को देख आरोपी मैनेजर वहां से रफूचक्कर होकर किसी कमरे में जा छिपा। बाद में पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाना वृंदावन ले आई। फिलहाल पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- हत्या कर साधू का शव जलाकर फेंका, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस कर रही कागजों में क्राइम कंट्रोल

मथुरा जैसे धार्मिक स्थल पर पर्यटन पुलिस की बातें तो बहुत हुईं लेकिन इस पर खस कोई काम नहीं हो सका। इसका सबसे ज्यादा नुकसान यह हो रहा है कि अपराधिक घटना का शिकार होने वाले बाहर के श्रद्धालुओं से भी पुलिस अपने ही तरीके से पेश आती है। पुलिस का नजरिया देख कर श्रद्धालु बाकायदा कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाते इसका लाभ अपराधिक मनोवृति के लोगों को मिलता है। पुलिस का क्राइम भी कागजों पर कंट्रोल रहता है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश