30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या कर साधू का शव जलाकर फेंका, जानिए क्या है पूरा मामला

साधु की गला घोंटकर हत्या की गई है इसके बाद उसका शव जलाने का प्रयास किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 3:38 PM IST

murder

हत्या कर साधू का शव जलाकर फेंका, जानिए क्या है पूरा मामला

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में साधू का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

ये है मामला

थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत राधा रानी खादर में अज्ञात साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि साधु की गला घोंटकर हत्या की गई है और उसके शव को जलाने का प्रयास हत्यारों द्वारा किया गया है। हत्यारे राधा रानी खादर में साधु के शव को छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र पहुंचे जहां उन्होंने फॉरेन्सिक टीम को बुला कर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया साधु की हत्या लग रही है। और उसे जलाने का प्रयास भी हत्यारों द्वारा किया गया है क्योंकि शव के पास पेट्रोल की बोतल भी मिली है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश