30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरवेश यादव हत्याकांड: अखिलेश पहुंचे चांदपुर, राज्यपाल राम नाईक को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही अखिलेश के निशाने पर राज्यपाल राम नाईक भी रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 4:15 PM IST

Akhilesh Yadav

दरवेश यादव हत्याकांड: अखिलेश पहुंचे चांदपुर, राज्यपाल राम नाईक को लेकर दिया बड़ा बयान

एटा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद सूबे का सियासी तापमान भी बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में उनके गांव चांदपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही अखिलेश के निशाने पर राज्यपाल राम नाईक भी रहे।

यह भी पढ़ें- BREAKING दीवानी में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मार कर हत्या

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार से न्याय की आस नहीं की जा सकती। पश्चिम बंगाल में हालात खराब बताकर सरकार गिराने की कोशिश हो रही है लेकिन उत्तर प्रदेश का हाल नहीं दिखता। अखिलेश ने कहा कि वह राज्यपाल से मिलकर सूबे की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें- जानिए दरवेश यादव के बारे में, जिनकी यूपी बार काउंसिल का अध्यक्ष बनने के चौथे दिन ही दीवानी में हत्या कर दी गई

इसी दौरान अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को सूबे के हालात नीहं दिख रहे। क्यों राज्यपाल चुप्पी साधे हुए हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार थी तब राज्यपाल खुलकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते थे लेकिन अब चुप हैं। इतना ही अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार में राज्यपाल गिनाते थे कि किस जाति के कितने अधिकारी हैं लेकिन सब चुप हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि एक ही चैंबर में 10 वर्ष तक साथ काम करने वाले ने ही कर दी दरवेश यादव की हत्या

बता दें कि इससे पहले प्रदेश कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चांदपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कानून का राज है, अपराधी भयबीत हैं। लगातार हो रही घटनाओं के सवाल पर कहा कि जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। कोर्ट परिसरों की सुरक्षा और पुख्ता की जाएगी।

बता दें कि बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्य़क्ष चुनीं गईं दरवेश यादव की आगरा दीवानी परिसर में उनके सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज दरवेश का उनके पैतृक गांव चांदपुर में अंतिम संस्कार किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश