शाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई: एक दरोगा सहित 17 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित

17 policemen including an Sub Inspector inspector suspended: शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक ने 17 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया, जिसमें एक दरोगा भी शामिल है। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, फोटो सोर्स- शाहजहांपुर पुलिस
फोटो सोर्स- शाहजहांपुर पुलिस

17 policemen suspended in Shahjahanpur: शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक ने 17 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया, जिनमें एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। है। दरअसल जिले में पिछले 1 साल से 16 पुलिसकर्मी अनुपस्थित चल रहे हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी 2023 से गायब है, जिसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। नोटिस भेजने के बाद भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं आया।

एसपी के आदेश पर बनाई गई सूची

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस कर्मियों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 17 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मियों के विषय में जानकारी मांगी थी।‌ पुलिस अधीक्षक के गायब पुलिसकर्मियों के विषय में सूची मांगी जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया। सूची तैयार करके आज पुलिस अधीक्षक के सामने फाइल प्रस्तुत की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फाइल का निरीक्षण करने के बाद निलंबन आदेश जारी किया।

नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की जानकारी इकट्ठा की गई। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वालों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इनमें एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल सहित 17 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मियों को कहीं दूसरी जगह नौकरी मिल गई है या फिर वे किसी अन्य कारणों से अनुपस्थित चल रहे हैं। फिलहाल विभाग को इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

Updated on:
10 Mar 2026 04:07 pm
Published on:
10 Mar 2026 04:07 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?