शाहजहांपुर

तीन दिन से मकान में बंद नौ लोग मरने की कगार पर पहुंचे, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंध विश्वास के चलते एक मकान में तीन दिन से नौ लोग बंद थे। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

2 min read

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बहादुरगंज में स्थित एक मकान में परिवार के नौ लोग बंद मिले। इनमें पांच बच्चों समेत सात बेहोशी की हालत में थे। तिलहर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में रहने वाली संतो पत्नी बनारसी के घर का दरवाजा पिछले तीन दिन से नहीं खुला था।

पडोसियों ने पुलिस को दी सूचना
कोई आहट न मिलने पर मंगलवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी जब ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो दंग रह गए। कमरे में शीतल और उसकी मां संतो पूजा-पाठ करतीं मिलीं, जबकि पांच बच्चों समेत सात अन्य लोग अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

आत्मा के चक्कर में मुश्किल में डाला परिवार
शीतल के पति विशाल की मौत फंदे से लटकने से चार साल पहले हो गई थी। शीतल का कहना है कि उसके पति की आत्मा उसके पास आती थी। पुलिस के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने के बाद शीतल ने रामनवमी पर हवन, पूजन के लिए घर के अंदर चौकी स्थापित की थी।

पिछले तीन दिन से मकान का कमरा बंद था। पिता बनारसी चूरन बेचने का काम करते हैं। वह चार दिन से बाहर गए हुए थे। घर में पत्नी संतो, बेटी प्रीति, शीतल, अंजलि (18), सुजाता (15), कामनी (14) बेटा संजय (12), आकाश (8) और प्रकाश (सात) थे।

बेहोशी की अवस्था में मिले बच्चे
मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने मकान के अंदर प्रवेश किया तो संतो और शीतल लेटी हुईं थीं। जय मां दुर्गा, जय बालाजी कह रहीं थीं। वहीं बच्चे भी बेहोशी की अवस्था में थे। उन्हें एंबुलेंस से पहले सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक सभी ने पिछले दो-तीन दिन से कुछ खाया-पिया नहीं है। मारपीट के भी निशान हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आपस में बहकी-बहकी बातें कर रहे थे सभी लोग
सभी लोग आपस में बहकी बहकी बातें कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अलग-अलग ताले तोड़कर मुख्य कमरे का ताला तोड़ा। जिसके बाद दो महिलाओं सात पांच बच्चों का रेस्क्यू करके उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मोहल्ले में भारी भीड़ लग गई।

सभी के माथे और चेहरे पर लाल रंग लगा मिला
बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र विद्या के बाद सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। सभी के माथे और चेहरे पर लाल रंग लगा हुआ था। सभी ने पिछले कई दिनों से खाना तक नहीं खाया था। अगर वक्त रहते सभी का रेस्क्यू नहीं किया जाता तो, बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके सनसनी मची है।

Published on:
04 Apr 2023 06:37 pm
Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”