शाहजहांपुर

पुलिस ने दबोचा इनामी कुख्यात

पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर धराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दो साल से पुलिस को इस अपराधी तलाश थी।
2 min read
Arrest
पुलिस ने दबोचा इनामी कुख्यात

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 25 हजार के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व सिंधौली पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर धराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दो साल से पुलिस को इस अपराधी तलाश थी।

कई मुकदमे दर्ज

दरअसल थाना सिंधौली पुलिस और क्राइम ब्रांच को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अनन्द नाम का 25 हजार का इनामी बदमाश शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में था। इनामी बदमाश आनन्द पर आधा दर्जन से ज्यादा लूट हत्या चोरी जैसे गंभीर धाराओं मे अलग अलग जिलों में मामले दर्ज हैं। दो साल पहले थाना सिंधौली क्षेत्र मे कुख्यात अपराधी आनन्द ने लूट की थी। जिसका मुकदमा थाने पर लिख गया था। पुलिस पिछले दो साल से बदमाश कि तलाश कर रही थी। लेकिन अपराधी आन्नद पुलिस के हत्थे नहीं चड़ा था। उसके बाद पुलिस ने आनन्द पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। जिसके बाद आज सिंधौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है।

क्या कहना है एसपी का

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और सिंधौली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है। एसपी का कहना है कि इसी तरह से अपराधियों कि धरपकड़ लगातार जारी रहेगी।

Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा