शाहजहांपुर

ट्रेन मेंं पिता की तबियत खराब होने पर बेटे ने किया रेलमंंत्री को ट्वीट, तुरंंत मिला इलाज

रेलमंत्री को ट्वीट करने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ट्रेन अगले स्टेशन पर रोकी गई और यात्री का इलाज किया गया।
2 min read
Rail Minister Piyush Goyal
ट्रेन मेंं पिता की तबियत खराब होने पर बेटे ने किया रेलमंंत्री को ट्वीट, तुरंंत मिला इलाज

शाहजहांपुर। रेल विभाग के अफसरों में उस समय हड़कंप मच गया जब लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की हरदोई के पास अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान दर्द से तड़प रहे यात्री ने ट्रेन में टीटीई की मदद लेने के लिये तलाश किया लेकिन कई कोचों के बाद भी कोई रेल कर्मचारी तक नहीं मिला। दर्द से तड़प रहे यात्री ने अपने बेटे से फोन कर मदद के लिये कहा जिसके बाद यात्री के बेटे ने रेल मंत्री के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर दिया और पिता की मदद के लिये गुहार लगाई। ट्वीट का तत्काल संज्ञान लिया गया जिसके बाद रेलवे के अफसरों में हड़कंप मच गया। डीआरएम के निर्देश पर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया जहांं पहले से मौजूद रेलवे डॉक्टरों ने यात्री का इलाज किया। इस दौरान ट्रेन 15 -से 20 मिनट रोजा स्टेशन पर खड़ी रही यात्री को आराम मिलने पर आगे रवाना किया गया।


ट्वीट का हुआ असर

दरअसल मामला शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन का है। जहां दिल्ली जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस -थ्री की शीट नंबर 15 पर समस्तीपुर से दिल्ली जाने के लिये मोहम्मद निसार सवार हुये थे। हरदोई से पहले निसार के पेट में अचानक दर्द होने लगा और तबियत बिगड़ गई। निसार ने बताया इस दौरान कोच में टीटीई को मदद के लिए तलाश किया लेकिन नहीं मिला। इस दौरान निशार के पास किसी रेलवे अधिकारी का फोन नंबर भी नहीं था। जिसके बाद निसार ने फोन कर अपने बेटे को पूरी बात बताई जिसके बाद शाहरुख ने पहले तो कई लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी न मिलने पर उसने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर रेल मंत्री से अपने पिता की मदद की गुहार लगाई। शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा की मेरे पिता शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में एस थ्री में सवार हैं उनके पेट में दर्द हो रहा है, उनके पिता की मदद की जाये। ट्वीट के बाद इंडियन रेलवे ने यात्री की सहायता के लिये डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल को मैसेज भेज दिया जिसके बाद डीआरएम ने फोन कर रोजा में तैनात रेलवे डॉक्टर और स्टाफ को अलर्ट कर दिया।


डीआरएम का फ़ोन आते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद डॉक्टर स्टाफ सहित कई रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर पहुंच गये और खड़े होकर ट्रेन का इन्तजार करने लगे। 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंची शहीद एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोका गया और वहां मौजूद रेलवे के फार्मासिस्ट नरेश थापा ने बताया यात्री मोहम्मद निसार के दर्द हो रहा था आदेश मिलने पर तत्काल स्टेशन पहुंच कर यात्री का इलाज किया गया। दवाई के बाद आराम होने पर ट्रेन को आगे के लिये रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही।

Published on:
20 May 2018 07:33 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा