शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत

कुदरत का अब तक का सबसे बड़ा कहर, मृतकों में पांच बच्चे शामिल
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 10:00 AM IST
akashiya Bijali
akashiya bijali

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कुदरत का सबसे बड़ा कहर टूटा। आकाशीय बिजली गिरने से शाहजहांपुर में अब तक का सबसे बड़ा हादसा घटित हुआ। पांच बच्चों सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित छह लोग बच्चे गंभीर रूप झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। लेकिन, मृतक बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सात लोगों की मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

बच्चे और ग्रामीण जानवरों को चरा रहे थे

मौसम लगातार कहर बरपा रहा है। घटना शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के शमशेरपुर, नवीपुर, सिकंदरपुर गांव की है। बच्चे और ग्रामीण जानवरों को चरा रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण और बच्चे तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। लेकिन, यकायक एक तेज धमाका हुआ और सब कुछ बर्बाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आकाशीय बिजली उसी पेड़ के पास गिरी जहां लोग खड़े थे। आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से पांच बच्चों सहित छह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की मौत आकाशीय बिजली के धमाके से दीवार गिरने से हुई। वहीं एक बच्चे सहित छह लोग झुलस गए।

मदद को आए ग्रामीण, जिलाधिकारी ने बच्चों का हाल चाल जाना
गांव वालों की मदद से आनन फानन मे सभी बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां सभी छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना में मरने वालों के परिजनों को राहत राशि देने की घोषणा की है। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Published on: