शाहजहांपुर

चिन्मयानंद के खिलाफ रेप केस वापस लेगी योगी सरकार, पीड़िता ने लगाई कोर्ट से गुहार

योगी सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज रेप का केस वापस लेने का फैसला लिया है।

2 min read
सीएम योगी आदित्यनाथ

शाहजहांपुर। बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे गैंगरेप के आरोप के बाद योगी सरकार विरोधी दलों के निशाने पर है। इस बीच एक और खबर ने सबको हैरत में डाल दिया है। योगी सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज रेप का केस वापस लेने का फैसला लिया है। जिस पर रेप पीड़ित महिला ने दुख जताया। उसने कहा कि बीजेपी का नारा था- बेटियों के सम्मान में, भाजपा मैदान में। अब वही बीजेपी आज रेप का केस वापस ले रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने कोर्ट में इस संबंध में प्रार्थना देकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।


30 नवंबर 2011 में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर कोतवाली में केस दर्ज है। बदायूं की रहने वाली पीड़ित महिला ने 30 नवंबर 2011 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसे आश्रम में बंधकर बनाकर रखा गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री ने उसके साथ बलात्कार किया। उस वक्त पीड़ित युवती चिन्मयानंद की शिष्या थी। शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


तीन बार सांसद रह चुके हैं चिन्मयानंद
पुलिस ने इस मामले की जांच में रुचि नहीं दिखाई। जिसका फायदा बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को मिला। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट से अपील की। कोर्ट ने गवाह और सबूतों के अभाव में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। तब से यह मामला लंबित है। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद बीजेपी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वो बदायूं से 1991, मचलीशहर 1998 और जौनपुर 1999 में लोकसभा चुनाव जीते। वाजपेयी सरकार में चिन्मयानंद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे।


बीजेपी विधायक पर लगा गैंगरेप का आरोप
योगी सरकार ने चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज रेप का वापस लेने का फैसला उस वक्त किया, जब बीजेपी विधायक पर लगे गैंगरेप के आरोप के बाद वो चौतरफा घिरी हुई है। इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता की भी जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Published on:
11 Apr 2018 12:19 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा