शाहजहांपुर

सेल्फी ने ली दो दोस्तों की जान

फिलहाल एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है और दूसरे शव की तलाश के लिए मशक्कत की जा रही है।

2 min read
selfie
सेल्फी ने ली दो दोस्तों की जान

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में डूब गए। नदी में डूबने से दोनों छात्रों की मौत हो गई। बच्चों के शवों को तलाशने के लिए सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों को लगाया गया है। फिलहाल एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है और दूसरे शव की तलाश के लिए मशक्कत की जा रही है।

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के एसपी आवास के ठीक पीछे की है। जहां शहर के नामी स्कूल के कक्षा 10 के दो छात्र संकुल और इंद्रजीत सिंह क्रिकेट खेलने के बाद नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। जिसके बाद दोनों ने नहाने का फैसला किया। क्योंकि इन दिनों खन्नौत नदी में ज्यादा पानी है जिसके चलते बच्चे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरी नदी में डूब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन तलाशते हुए नदी के किनारे आए तो वहां पर उनको बच्चों के कपड़े नजर आए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस सहित भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बच्चों के शवों को तलाशने के लिए सेना के प्रशिक्षित गोताखोरों को लगाया गया साथ ही स्थानीय गोताखोर भी लगातार शवों को तलाशते रहे। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को तो बरामद कर लिया गया लेकिन दूसरे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल छाया हुआ है और सेना शवोंं को तलाश रही है।

तलाश जारी

वहीं मामले में सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले दो छात्र संकुल और इंद्रजीत सिंह तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते थे। दोनों आज सुबह मैच खेलने गये थे। मैच खेलने के बाद दोनों पास की नदी में नहाने चले गए जहां दोनों की डूब कर मौत हो गई है। गोतोखोरों की मदद से संकुल दीक्षित के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा