शाहजहांपुर

कैबिनेट मंत्री ने रामलीला में रथ खींचकर खूब बहाया पसीना

खन्नौत नदी के बिसरात घाट पर नदी के बीचों-बीच स्थित 104 फुट ऊंची हनुमान की विशालकाय मूर्ति कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की ही देन है।
2 min read
Suresh Khanna

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विधानसभा से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रामलीला शोभा यात्रा में रामदरबार का रथ खींचकर खूब पसीना बहाया। इसके बाद रामलीला मैदान पर पहुंचकर गणेश पूजन में शामिल होकर रामलीला का उद्घाटन किया।

दशकों से हो रहा है रामलीला का मंचन

दरअसल शाहजहांपुर शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में पिछले कई दशकों से रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला शुभारम्भ से पहले भगवान् गणेश की शोभायात्रा में शाहजहांपुर शहर विधायक सुरेश खन्ना पिछले लगभग तीन दशकों से रामदरबार का रथ खींचते चले आ रहे हैं। इसी के चलते आज शाहजहांपुर विधायक और यूपी कैबिनेट मंत्री लखनऊ से शाहजहांपुर पहुंचे और रामलीला की गणेश शोभा यात्रा में रामदरबार का रथ खींचकर जमकर पसीना बहाया। इसके बाद रामलीला मैदान पहुंचकर पूजन में शामिल होकर रामलीला का उद्घाटन किया।


हनुमान भक्त हैं सुरेश खन्ना

आपको बता दें कि शाहजहांपुर शहर में खन्नौत नदी के बिसरात घाट पर नदी के बीचों-बीच स्थित 104 फुट ऊंची हनुमान की विशालकाय मूर्ति कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की ही देन है। मूर्ति को बनाने का संकल्प उन्होंने तभी ले लिया था जब वे उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मन्त्री बने थे। सुरेश खन्ना की सबसे बड़ी इच्छा थी कि हनुमान की विशालकाय प्रतिमा बनवाकर शाहजहांपुर में एक हनुमतधाम बनवाया जाए। आपको बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री 64 वर्षीय सुरेश खन्ना अविवाहित हैं। सुरेश खन्ना हनुमान को अपना आराध्य देव मानते हैं। सुरेश खन्ना सदैव अपने अपने ऊपर हनुमान की विशेष कृपा मानते हैं। ख़ास बात ये भी है कि हनुमतधाम पर सुरेश खन्ना के द्वारा बनवाई गई 104 फिट की हनुमान की प्रतिमा भारत की विशालकाय प्रतिमाओं में से एक है।


सपा सरकार पर निशाना

दरअसल शाहजहांपुर के हनुमतधाम पर सुरेश खन्ना ने इस प्रतिमा को बनवाने में कड़ी मेहनत की। लोगों से चंदा इकट्ठा कर इस प्रतिमा को तैयार कराया। ख़ास बात ये है कि सुरेश खन्ना लोगों से चंदा इकट्ठा करने खुद लोगों के पास जाते थे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मानें तो हनुमतधाम पर हनुमान की प्रतिमा तैयार हो जाने के बाद वो पूर्व की सपा सरकार में कई बार यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले और पर्यटन स्थल की घोषणा के लिए अथक प्रयास भी किये लेकिन सपा सरकार ने हनुमत धाम के लिए कोइ मदद नहीं की।

Published on:
19 Sept 2017 03:45 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?