शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में खुल रही प्रत्याशियों की किस्मत, देखें वीडियो

रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन घोषणा करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना देगा।
2 min read
nikay chunav
voting

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए शाहजहाँपुर में मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार मतगणना की वेबकास्टिंग भी की जा रही है। मीडिया द्वारा मतगणना के फोटो या वीडियो कवरेज पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सभी प्रत्याशी दिल थामकर बैठे हुए हैं। रुझान आने शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन घोषणा करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना देगा।

कहां-कहां गिने जा रहे वोट
चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के लिए चार मतगणना स्थल बनाये गये है। नगर पालिका पुवायां और नगर पंचायत खुटार के लिए पुवायां इन्टर कालेज में मतगणना की जा रही है । नगर पालिका तिलहर, नगर पंचायत खुदागंज, नगर पंचायत कटरा के लिए मण्डी समिति तिलहर में मतगणना की जा रही है। नगर पंचायत रौजा और शहर नगर पालिका के लिए जीएफ कालेज शाहजहांपुर में मतगणना की जा रही है। नगर पंचायत अल्हागंज और नगर पालिका जलालाबाद की मतगणना मण्डी समिति जलालाबाद में की जा रही है। मतगणना के लिए सभी चार जगहों पर 294 टेबल लगाई गयी हैं. जिन पर 1650 मतदान गणना कर्मियों की तैनाती की गयी है।

कड़ी सुरक्षा
जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू कराई है। प्रशासन का कहना है कि बिना पास के कोई अंदर नहीं आ सकता है। कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएगा। जिले में धारा 144 लगी हुई है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने प्रत्याशियों के समर्थकों से कहा है कि धैर्य से काम लें। जोश में ऐसा काम न करनें कि कानून का उल्लंघन हो जाए।

मीडिया को रखा है दूर
ख़ास बात ये भी है कि जिला प्रशासन ने मीडिया के मतगणना की फोटो और वीडियो कवरेज पर पूरी तरह से रोक लगाई है। मीडिया सेंटर मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर बनाया है, ताकि मीडियाकर्मी किसी भी सूरत में मतगणना की कोई भी फोटो या वीडियो तैयार न कर सकें ।

Published on:
01 Dec 2017 10:13 am
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान