शाहजहांपुर

तेजतर्रार आईपीएस प्रेम प्रकाश की बदमाशों को कड़ी चेतावनी, अपराध छोड़ दें वरना… देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में अपराध समेत कई मुद्दों पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन प्रेम प्रकाश ने शाहजहांपुर में पत्रिका से लंबी बातचीत की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 10:52 AM IST
ADG bareilly
ADG bareilly

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन प्रेम प्रकाश और आईजी ध्रुव कुमार ठाकुर सीधे पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के अधिकारियों और थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की मंशा के बारे में जानकारी दी। एडीजी ने कहा कि अपराध मुक्त प्रशासन दिया जाएगा। किसी का किसी भी तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। अगर किसी के उत्पीड़न की कोई शिकायत मिलेगी, तो फौरन ही बिना किसी देरी के कठोर कार्यवाही की जाएगी। प्रेम प्रकाश ने पत्रिका से लंबी बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश-

प्रश्नः अभी भी कुछ गुंडे और बदमाश खुले घूम रहे है। गुंडों को कोई चेतावनी देंगे?

उत्तरः गुंडे, बदमाशों के लिए खुली चेतावनी है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें, वरना पुलिस के आपरेशन का सामना करने को तैयार रहें।

Published on: