
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राहुल ढोलकिया का कहना है कि फिल्म 'रईस' में शाहरूख खान के किरदार को देखकर दर्शक चौंक जायेंगे। परजानिया जैसी नायाब फिल्म का निर्देशन कर चुके राहुल ने शाहरूख को लेकर फिल्म 'रईस' बनाई बनाई है।
इस फिल्म में शाहरूख ने नकारात्मक किरदार निभाया है। राहुल का कहना है कि शाहरूख के किरदार को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे।
उन्होंने कहा, ' फिल्म में शाहरख के किरदार में कई नकारात्मक तत्व भी हैं। वह एक दिलचस्प किरदार निभा रहे है। उन्होंने शानदार काम किया है। वह फिल्म में शानदार नजर आए हैं और लोग उन्हें इस अवतार में देख कर चौंक जाएंगे। मेरे लिए यह बड़ी फिल्म है। किसी भी व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।'
Published on:
3 Nov 2016, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.