शाहजहांपुर

पुलिस और सत्ता के गठजोड़ का नहीं कोई तोड़, पढ़िए एक परिवार की दर्दभरी दास्तान, देखें वीडियो

एक महीने पहले दो भाइयों को मारी थी गोली, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, दहशत में है पूरा परिवार।
2 min read
family
family

शाहजहांपुर। जिले में एक तरफ अपराधी ताबड़तोड़ गोली मारने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की बजाय संरक्षण दे रही है। आरोप है कि सत्ता के दबाव के चलते बेखौफ अपराधी खुलेआम पीड़ितों को धमकी देते घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। फिलहाल दो भाइयों को गोली मारने वाले आधा दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार एक महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को ही धमकाने में लगी है। पुलिस और सत्ता के गठजोड़ की ये कहानी एक परिवार पर भारी पड़ रही है।

चुनावी रंजिश
घटना थाना खुदागंज के चमरुआ गांव की है। यहां के रहने वाले प्रधान सोमेन्दर सिह की गांव के ही दबंग अजय सिंह और अमित सिह से चुनावी रंजिश चल रही है। आरोप है कि रंजिश के चलते एक महीने पहले आधा दर्जन दबंगों ने प्रधान के परिवार को घेर लिया। फायरिंग करते हुए उसके दो भाइयों को पहले जमकर पीटा और उसके बाद गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने घटना के बाद आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है सत्ता के दबाव में पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की।

असलहा लहराते घूम रहे

गिरफ्तारी न होने से बेखौफ अपराधी गांव में खुलेआम असलहा लहराते घूम रहे हैं, जिसके चलते परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। अपराधियो की गिरफतारी के लिए पीड़ित परिवार एक महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित परिवार की मानें तो अपराधियों को सत्ता पक्ष के नेता का संरक्षण प्राप्त है। नेता के दबाव के चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए पीड़ितों को ही धमकाकर मामले को दबाने में जुटी है। वहीं पीड़ित महिलाओं की मानें तो खौफ के चलते महिलाएं और पीड़ितों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Updated on:
11 Oct 2018 08:51 am
Published on:
11 Oct 2018 08:51 am
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान