शाजापुर

एमपी में बड़ा सड़क हादसा, पुलिस वाहन और कार में हुई टक्कर, 10 पुलिसकर्मियों सहित 18 लोग घायल

Major road accident: मध्य प्रदेश में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक बड़े सड़क हादसे में 10 पुलिसकर्मी सहित 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025

Major road accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर में गुरुवार देर रात 1 बजे करीब आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सुनेरा थाना क्षेत्र में जैन ढाबे के पास पुलिस वाहन और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन खाई में जा गिरे।

कार में सवार 8 लोग और पुलिस वाहन में सवार 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, राहत वाली बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें ही आई है। उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मी अपने वाहन की मदद से सुबह करीब 3:30 बजे शाजापुर से मऊ के लिए रवाना हुए।

पुलिस बस सवार थे 35-40 पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस में 35 से 40 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो उज्जैन में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। एक कार मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन से टकरा गई। वहीं कार में सवार लालसिंह का कहना है कि वे राजगढ़ से उज्जैन जा रहे थे की तभी, पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ने तीन पलटी खाई। कार में छह बड़े और दो बच्चे सवार थे। लालसिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर और एक पुलिस वाहन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पुलिस बस वाहन को रस्सी बांधकर खाई से निकाला गया। पुलिस बल भिंड से पहले उज्जैन ड्यूटी के लिए जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें महू जाने का आदेश दिया। सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
11 Apr 2025 03:25 pm
Published on:
11 Apr 2025 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर