शाजापुर

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक निकाली श्री राम शोभायात्रा, हजारों की संख्या रैली में शामिल हुए लोग

शहर में सैकड़ों की संख्या में वाहन रैली के साथ निकाली गई श्री राम की शोभायात्रा।
less than 1 minute read
news
कर्मभूमि से जन्मभूमि तक निकाली श्री राम शोभायात्रा, हजारों की संख्या रैली में शामिल हुए लोग

शाजापुर/ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पिछले 1 महीने से निधि समर्पण का अभियान चलाया जा रहा था। इसके बाद चित्रकूट से लेकर अयोध्या तक श्री राम की शोभायात्रा निकाली जा रही है। श्री राम की कर्मभूमि से जन्मभूमि तक निकलने वाली शोभायात्रा का रथ शनिवार की दोपहर मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंची। यहां पर स्थानीय राजराजेश्वरी माता मंदिर से सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर राम भक्तों ने शहर भर में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

शोभा यात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह से ही उक्त आयोजन को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर करीब 3:00 बजे शोभायात्रा का समापन स्थानीय बस स्टैंड पर आम सभा के साथ किया गया। शोभायात्रा में राम भक्त जय श्री राम का जयघोष करते हुए चल रहे थे।

Published on:
06 Feb 2021 09:56 pm