शामली

लॉकडाउन के बीच मदरसा संचालक मुफ्ती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी

6 दिन पहले बाजार गए थे, उसके बाद से थे लापता
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2020, 12:59 PM IST
mufti.png

शामली. लॉकडाउन के दौरान मदरसे के मुफ़्ती की हत्या कर शव को जला गया। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने मुफ्ती के अधजले शव को यमुना नदी से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैली है।

शामली जनपद के कैराना में 16 अप्रैल को बाजार में सामान की खरीदारी करने गए मदरसे के प्रबंधक बाइक सहित लापता थे। इस दौरान उन्हें काफी तलाश गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मुफ्ती के परिजनों ने कैराना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफ्ती के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। इसकी वजह से उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें- कोरंटीन सेंटर में शादी की सालगिरह मनाकर चर्चा में आई भाजपा नेत्री व पति की रिपोर्ट पॉजिटिव, केस दर्ज

इस घटना को लेकर के जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने भी एसपी विनीत जयसवाल से मिलकर मुफ्ती को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद एसपी ने जल्द ही कार्रवाई करते हुए घटना के खुलासे का आश्वासन दिया था। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कैरैना पुलिस मुक्ति को नहीं बरामद कर पाई। देर रात मुक्ति का अधजला शव कैराना यमुना नदी से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या की सनसनीखेज वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़