गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने रोकने के उद्देश्य से देशभर में लॉकडाउन किया गया है, जिसकी वजह से सभी बाजारों और मॉल को बंद करने के साथ ही सड़क पर सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसे हालात में शराब पीने के आदी हो चुके लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुष शराब चोरों ने एख ठेके का शटर तोड़ कर शराब चोरी कर रहे थे, तभी वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस की आहट पाते ही चोर रफूचक्कर हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस ने ठेके के मालिक को दी। इसके बाद दुकान पर पहुंचे ठेके के मालिक काफी चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि ठेके के अंदर करीब 10 लाखों रुपए की बीयर और शराब रखी हुई है। इस बार तो पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की वारदात होते-होते चल गई।