गाजियाबाद. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उद्देश्य से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। यह महामारी जिस तरह से लगातार पांव पसारता जा रही है, उसे गंभीरता से लेते हुए सरकार स्तर पर कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, आम लोग भी इससे बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद की रहने वाली पूनम ने घर में ही खास तरह की फोल्डिंग सैनिटाइजिंग मशीन बनाई है। ये मशीन बहुत ही कम लागत में तैयार हुई है। इसे बनाने में महज डेढ़ 150 रुपये का खर्च आया। पूनम ने ऐसी 10 फोल्डिंग सैनिटाइजिंग मशीन तैयार की है। इन मशीन को बनाने का फॉर्मूला उन्होंने यूट्यूब सीखा देखा। इस मशीन के सहारे घरों और दुकानों को आसानी से सैनिटाइज किया जा सकता है।