गौरतलब है कि 2 स्थानीय निवासियों सहित अलग-अलग राज्यों के 41 लोगों के रोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। देवबंद को चारों ओर से सील कर दिया है। इतना ही नहीं, शहर में लोगों की हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ हर चौराहे गलियों और नुक्कड़ पर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है। रास्तों से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की जा रही है कि किस कारण वह घर से बाहर निकला है। अगर बहुत जरूरी काम से कोई व्यक्ति घर से बाहर आया है तो उसको जाने दिया जा रहा है। वहीं, बेवजह कोई व्यक्ति घूमता नजर आ रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।