
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कैटेगरी (Category) को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं।
| परीक्षा वर्ष | ऑल इंडिया रैंक | आवंटित सेवा | श्रेणी |
|---|---|---|---|
| UPSC 2023 | 131 | IPS | General (UR) |
| UPSC 2024 | 186 | IPS | General (UR) |
| UPSC 2025 | 9 | IAS | EWS |
आस्था जैन ने पहले दो प्रयासों में जनरल कैटेगरी (UR) में सफलता हासिल की थी और उन्हें IPS सेवा मिली थी। तीसरे प्रयास में उन्होंने EWS श्रेणी के तहत परीक्षा दी और टॉप-10 में जगह बनाई।
यहीं से विवाद सामने आता है कि क्या IPS होने के बावजूद वह EWS की कैटेगरी में आती हैं? क्योंकि IAS/IPS रैंक की नौकरी तो देश की सर्वोच्च नौकरियों में से एक हैं। आस्था जैन ने यह सर्टिफिकेट कैसे बनवाया? क्या प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारी ने कुछ नहीं देखा?
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का मुख्य कारण EWS की 8 लाख रुपये आय सीमा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि आस्था पहले से IPS अधिकारी हैं तो फिर वे EWS श्रेणी में कैसे आईं?
दो बार जनरल कैटेगरी से आस्था जैन ने UPSC की परीक्षा पास की। लेकिन, तीसरी बार में उन्होंने EWS सर्टिफिकेट का सहारा लिया। आखिर आस्था जैन ने ऐसा क्यों किया? इस पर बहस तेज हो गई है।