शामली

पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक से ससुर ने की ऐसी डिमांड कि पहुंच गया थाने

युवक ने ससुर पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार का मामला

less than 1 minute read
Apr 17, 2019
shamli
पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक से ससुर ने की ऐसी डिमांड कि पहुंच गया थाने

शामली. थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी एक युवक ने अपने ससुरालियों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी सोनू कश्यप ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनू ने अपने ससुरालियों पर जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप लगाया है। सोनू ने बताया कि उसने दूसरे समुदाय की युवती से करीब 6 वर्ष पूर्व मंदिर में शादी की थी, जिससे उसकी तीन बेटियां हैं। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व पत्नी व बच्चियों को बहलाकर-फुसलाकर उसका ससुर हरियाणा ले गया था।

पीड़ित ने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो ससुर ने युवक को धर्म परिवर्तन करने पर ही बेटी देने की बात कही। इस पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग आया। पीड़ित ने शामली पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पीड़ित युवक सोनू की तहरीर पर जांच में जुटी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
17 Apr 2019 04:53 pm