शामली

VIDEO: गठबंधन का किला ढहाने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने कैरान की जनता को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदीप चौधरी ने समर्थकों को दिया धन्यवाद मोदी और शाह का जताया आभार जनता के विश्वास पर खरा उतरने का किया वादा

less than 1 minute read
May 24, 2019
VIDEO: गठबंधन का किला ढहाने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने कैरान की जनता को लेकर दिया बड़ा बयान

शामली। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद प्रदीप चौधरी ने जीत के बाद कहा कि मतदाताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसपर खरा उतरूंगा। नवीन मंडी स्थल पर चुनाव परिणाम घोषित होने पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि अब से पहले 20 सालों से वह गंगोह से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे हैं। इस बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व में मुझे लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया और कैराना लोकसभा के मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयास करूंगा उनकी भावनाओं के अनुरूप जैसे मतदाताओं ने मेरे ऊपर विश्वास किया उनकी विश्वास पर खरा उतरूंगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता, संगठन, शीर्ष नेतृत्व, मोदी और अमित शाह को जीत का श्रेय दूंगा। चूंकि मैं विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और समस्याओं का निराकरण करता रहा हूं। पहले कैराना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की समस्या थी जिसे हमारी सरकार ने खत्म कर दिया और भी कहीं कोई समस्या होगी उसे समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
24 May 2019 10:39 am
Also Read
View All