शामली

गजब: Corona वैक्सीन लगवाने गई तीन बुजुर्ग महिलाओं को लगा दिया एंटी रेबीज का टीका

शामली के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन महिलाओं को Corona Vaccine के स्थान पर लगा दिया Anti Rabies Vaccine
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2021, 1:19 PM IST
anti rabies given instead of corona vaccine
anti rabies given instead of corona vaccine in shamli

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. एक तरफ जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, वहीं शामली के कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने आईं तीन वृद्ध महिलाओं को एंटी रेबीज का टीका (Anti Rabies Vaccine) लगा दिया गया। जब एक महिला की हालत खराब हुई तो स्वास्थ्य केन्द्र की लापरवाही का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी इस बड़ी लापरवाही को अब छिपाने में जुटा है।

कोरोना वैक्सीनेशन लिए उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर आमजन को जागरूक करने में जुटी है, लेकिन कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरोनो और एंटी रेबीज टीकाकरण में ही अंतर नहीं समझ पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में आए दिन प्रसव व विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती रहती है, लेकिन उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग अपनी कारगुजारियों से सबक लेकर सुधार की पटरी पर लौटने को तैयार नहीं है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला शामली के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां गुरुवार को कांधला की रहने वाली 70 वर्षीय सरोज, 72 वर्षीय अनारकली, 60 वर्षीय सत्यवती कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि जैसे ही महिलाएं स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित कर्मचारियों के पास वैक्सीनेशन के लिए पंहुची तो स्वास्थय कर्मचारियों ने तीन महिलाओं को बाहर से 10-10 रुपए की खाली सिरिंज मंगाकर एंटी रेबीज का टीका लगाकर चलता कर दिया। इसके बाद तीनों अशिक्षित महिलाएं अपने घर वापस आ गईं। आरोप है कि इसी बीच महिला सरोज की हालत बिगड़ गई। महिला को तेज चक्कर आने के बाद घबराहट शुरू हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक को स्वास्थ्य केन्द्र की पर्ची दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का हवाला दिया तो चिकित्सक पर्ची देखकर हैरान रह गया।

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

चिकित्सक ने महिला के परिजनों को बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला को कोरोना नहीं, बल्कि एंटी रेबीज का टीका लगाया गया है। तीनों महिलाओं के परिजनों ने मामले की जांच पड़ताल की तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों की पोल खुल गई। इस मामले को लेकर पीड़िता महिलाओं के परिजनों ने हंगामा करते हुए सीएमओ शामली डॉ. संजय अग्रवाल शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा