शामली

चुनाव से पहले पुलिस ने शुरू किया एेसा अभियान, हत्थे चढ़े चार बदमाश- देखें वीडियो

-कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने ठेकेदार से की थी लूट
less than 1 minute read
Mar 10, 2019
news
चुनाव से पहले पुलिस ने शुरू किया एेसा अभियान, हत्थे चढ़े चार बदमाश- देखें वीडियो

शामली।लोकसभा चुनाव से पहले शामली पुलिस एक्टिव मोड में नजर आने लगी है।पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ चलाए गये।अभियान के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक और 26 हजार की नकदी बरामद करने का दावा किया है।पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

इसलिए चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसी को देखते हुए शामली पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।इसी अभियान के दौरान शामली के झिंझाना थाना पुलिस को कामयाबी हासिल हुई।जहां पुलिस ने गांव दभेदीखुर्द निवासी हुसैन से 15 दिन पूर्व हुर्इ लूट का खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुर्इ बाइक आैर नगदी बरामद की है।

बदमाशों ने एेसे दिया था लूट की वारदात को अंजाम

बता दें कि 25 फरवरी को ठेकेदार हुसैन लपराना ईट भट्टे से पैसे लेकर वापस घर जा रहा था। इस बीच टपराना बाईपास के निकट पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बदमाश इरफान, आसिफ, सचिन, निवासी झिंझाना ने ठेकेदार से करीब 56 हजार रुपये व बाइक और जरूरी कागजात लूट लिये थे। पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
10 Mar 2019 05:56 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर