शामली

प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने से पहले इस बीजेपी नेता का बड़ा बयान, प्रियंका गांधी के लिए कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की बैठक
less than 1 minute read
Feb 11, 2019
bjp
प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने से पहले इस बीजेपी नेता का बड़ा बयान, प्रियंका गांधी को बताया ये

शामली। शामली में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में 4 लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी देश की सुरक्षा के लिए चुनाव लड़ रही हैं हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। अगर कांग्रेस के लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देख रहे हैं तो फिर तो इमरजेंसी लग जाएगी।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर आज शामली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने शामली पहुंचकर के बूथ सेक्टर के प्रभारियों की बैठक की। बैठक में कैराना, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आज उसी के चलते बूथ सेक्टर प्रभारी की एक मीटिंग का आयोजन किया है। जिसमें बूथ सेक्टर प्रभारी जनता के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रधानमंत्री की योजनाओं को बता सके। उन्होंने चुनाव में 80 सीटों से 72 सीट जीतने का वादा किया है।इसके साथ ही दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी देश की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है और देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली ताकतों के खिलाफ हम चुनाव लड़ते हैं और हमारा सीधा मुकाबला उन आतंकवादियों को सहारा दे रहे थे, उन सब के खिलाफ हमारा चुनाव होगा उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां हो प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देख रहे हैं तो फिर देश में इमरजेंसी लगाने की कोशिश कर रहे हैं और अगर प्रियंका गांधी के आने से राहुल गांधी को फेल माना जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Published on:
11 Feb 2019 10:59 am
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली