शामली

सपा के एक और विधायक मुश्किल में, नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Highlights नाहिद हसन और एसडीएस के बीच हुआ था विवाद गाड़ी के कागज मांगने पर विधायक ने की अभद्रता सपा विधायक पर कई धाराओं में केस दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 2:52 PM IST
nahid-hasan.jpg

शामली। हाल ही में सपा विधायक नाहिद हसन और एसडीएम की बीच सड़क पर तू-तू मै-मै का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एसडीएम ने विधायक से गाड़ी के पेपर मांग लिए। बस फिर क्या था दोनों में बीच सड़क पर ही तीखी बहस हो गई। बहस और विवाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। वहीं इस मामले में अब सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल मामला सोमवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कैराना झिंझाना मार्ग पर सीओ वाहनों की चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान मौके पर एसडीएम अमित शर्मा भी पहुंच गये। तभी उन्हें सपा का झंडा लगी एक गाड़ी दिखाई दी। झंडा लगाई गाड़ी सपा विधायक नाहिद हसन की थी, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा गाड़ी के कागज मांगे गए तो विधायक नाहिद हसन ने मौके पर कागज न होने की बात कहते हुए कागज उनके ऑफिस में भिजवाने की बात की गई। इसी बीच विधायक ने एसडीएम पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। एसडीएम व विधायक दोनों के बीच सड़क पर जबरदस्त तीखी नोक-झोंक हो गई।

इस मामले के बाद गुरुवार को नाहिद हसन पक्ष के लोग एसपी से मिले और अपना पक्ष रखा। हालाकि इसके बाद एसपी ने बताया कि पुलिस को उपलब्ध कराए गए गाड़ी के कागजात अभी तक की जांच में खरे नहीं उतरे हैं। मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं। एएसपी अपनी जांच पूरी करके जो रिपोर्ट देंगे। उसके आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही विधायक नाहिद हसन पर आईपीसी क़ी धारा 419, 420, 465, 153, 353, 504, 505, 188 व 7 cla एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा। एसआई धर्मेंद्र सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Updated on:
13 Sep 2019, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा