शामली

सपना चाैधरी का गाना बजाने काे लेकर यूपी के शामली में भिड़े दाे परिवार, जमकर पत्थरबाजी

डीजे ( होम थिएटर ) पर तेज आवाज में सपना चाैधरी का गाना बजाने काे लेकर शामली में दाे पक्षों में विवाद हाे गया। दाेनों ओर से आधा दर्जन लाेग घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2020, 4:07 PM IST
shamli.jpg
shamli

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में होम थिएटर ( Home Theater ) पर तेज आवाज ( loud sound ) में सपना चाैधरी का गाना बजाने काे लेकर दाे परिवारों के बीच विवाद हाे गया। मामला इतना बढ़ा कि दाेनाें परिवारों के बीच धारदार हथियार चलें और जमकर पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा गंगेरू में घर में होम थिएटर पर गाना बजाने को लेकर फरमान और कमाल नाम के दो युवकों के बीच कहासुनी हाे गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हाे गई। बाद में दोनों ने अपने अपने लोगों को बुलाकर एक दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया । दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे पत्थर और धारदार हथियार चले। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हाे गए। माैके पर पहुंची पुलिस ( shamli police ) ने घायलों को कांधला के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल दाे घायलों काे हैयर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने दाेनाें पक्षों से कई लोगों काे हिरासत में लिया है। घायलों का कहना है कि घर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ और और फिर देखते ही देखते धारदार हथियार आर पत्थरबाजी तक हाेने लगी। इसी हमले में उन्हे चाेटे आई हैं।

Updated on:
14 Jun 2020, 4:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़