गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 संक्रमण लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। शनिवार देर रात तक प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के 23 और नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 604 हो गई है। इनमें से 373 उपचार के बाद अपने घर जा चुके हैं। जबकि 211 लोगों का उपचार अभी जारी है।