शामली

खेत में युवक को इस हालत में देख निकल गई लोगों की चीख, तुरंत पहुंची पुलिस फोर्स

Highlights: -आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का मामला -मृतक अपने खेत पर काम करने के लिए गया था -पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2021, 10:51 AM IST
17.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट में अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी व आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक की हत्या से परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी 45 वर्षीय पवन पुत्र भोलूराम रविवार की रात अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। जब पवन पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह के समय पवन का पुत्र अमित अपने चाचा जसवीर सिंह के साथ खेत पर पहुंचा तो पवन का खून से लथपथ शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भी मौके पर एकत्र हो गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना आदर्श मंडी पुलिस को दी जिस पर थानाध्यक्ष संदीप बालियान व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वहीं एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अमित ने आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह के समय आदर्श मंडी पुलिस को खेत में एक युवक का गोली लगा शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस एवं फोरेंसिक टीम की मदद से एक टीम का भी गठन किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा