शामली

VIDEO: मां-बाप ने पुलिस को बताई ऐसी बात कि कब्र से निकाला गया महिला का शव

पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को कब्र से निकाला गया बाहर महिला के कब्र को बाहर निकालने की सूचना पर इलाके में हड़कंप पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 1:33 PM IST
shamli
मां-बाप ने पुलिस को बताई ऐसी बात कि कब्र से निकला गया महिला का शव

शामली। शामली के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्रशासनिक अमला एक मृत महिला की कब्र दुबारा खोदने पहुंच गया। कब्र खुदता देख गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके साथ ही कुछ लोग भयभीत भी नजर आए। दरअसल एक महिला के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों के बताया कि बिना परिजनों को सूचना दिए उनके बेटी के शव को सुपुर्द ए-खाक कर दिया। वहीं मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला के शव को कब्र से निकालकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर का है, जहां सिखेड़ा थाना निवासी नूर मोहम्मद ने थाने पर तहरीर देकर भैसानी इस्लामपुर निवासी अपने दामाद असलम पर अपनी बेटी नजराना की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्हें बिना बताए शव दफनाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।

उसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायाब तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और शुक्रवार के दिन नजराना का शव कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृत महिला की मां भी मौके पर पहुंची। जो कि कुछ वर्ष पूर्व अपने पति नूर मोहम्मद से अलग होकर अन्य किसी व्यक्ति से शादी कर ली थी। जिसके बाद नसीमा ने अपनी बेटी नजराना की शादी थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी असलम के साथ की थी। पिता ने अपने दामाद पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। वहीं पुलिस ने मां नसीमा की तहरीर आत्महत्या के उकसाने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
27 Jul 2019, 1:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा