शामली

Diwali : इस दिवाली शामली में नहीं चला सकेंगे पटाखे, सामने आई बड़ी वजह

Diwali : सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर क्षेत्र में परम्परागत पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी है। केवल ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2025, 8:36 AM IST
Diwali
प्रतीकातमक फोटो ( स्रोत चैट जीपीटी )

Diwali : शामली में इस बार दिवाली पर दीपक तो खूब जलेंगे लेकिन लोग पटाखे नहीं चला सकेंगे। इस बार शामली में सिर्फ पटाखे चलाना ही नहीं बल्कि बेचना और रखना यानी पटाखों का भंडारण करना भी मना हो गया है। जो लोग पटाखे बेचेंगे या पटाखों का भंडारण करेंगे या फिर पटाखें चलाएंगे उनके खिलाफ पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

पटाखों पर रहेगी पैनी नजर

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश जारी किए हैं। शामली पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर क्षेत्र में पटाखों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन पुलिस सख्ती से कराएगी और किसी को भी ना तो पटाखें बेचने दिए जाएंगे और ना ही पटाखों का भंडारण आबादी क्षेत्र में करने दिया जाएगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने इस बार एनसीआर क्षेत्र में केवल और केवल ग्रीम पटाखे चलाने की अनुमति दी है। ऐसे में कोर्ट के निर्णय का अनुपालन पुलिस की जिम्मेदारी है।

पटाखे बेचने पर भी होगी कार्रवाई ( Diwali )

इस बार एनसीआर क्षेत्र सुप्रीम कोर्ट ने परम्परागत पटाखों पर रोक लगा दी है। ऐसे में साफ है कि शामली में जो पटाखे अब तक लोग दिवाली पर चलाते रहे हैं इस बार उन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। किसी को भी ना तो पटाखे बेचने की अनुमति होगी और ना ही कोई पटाखों का भंडारण कर सकेगा। पटाखे चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इन आदेशों के बाद से पटाखा प्रेमियों के चेहरे उतरे हुए हैं लोकिन लोगों का कहना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।

Updated on:
16 Oct 2025, 8:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा