शामली

फरार बेटे का नोटिस चस्पा करने आई पुलिस की डांट से पिता की मौत, ग्रामीणाें ने शव रखकर लगाया जाम

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और लाठी मारने का भी आरोप
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 2:21 PM IST
shamli.jpg
shamli

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
शामली ( Shamli news ) प्रेम प्रसंग के एक मामले में फरार चल रहे युवक के घर नोटिस चस्पा करने गई पुलिस ( shamli police ) की सख्ती को देख युवक के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी मारने और रिश्वत के रूपये न दिए जाने पर आये दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने आला अधिकारियों से मामले में जांच कराकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी सदाकत के पुत्र सावेज उर्फ मुन्ना का गत दो वर्ष पूर्व मौहल्ले से ही प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुई युवती के मामले में नाम आया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि घटना के संबंध में युवती के परिजनों द्वारा अपने शपथ पत्र लगाकर मामले में फैसला कर लिया गया। रविवार को उक्त मामले में हल्का इंचार्ज मुन्ना के घर पहुंचे और उनके घर के बाहर कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा किया, लेकिन आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा परिजनों से सख्ती बरती गई। इस सख्ती से पिता सदाकत घबरा गया और अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस नोटिस चस्पा कर मौके से चली गई। सदाकत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि उक्त मामला गत 24 अक्टूबर 2019 का है, जिसमें पीडित पक्ष के साथ समझौता हो गया चुका है। समझौते के शपथ पत्र पुलिस व कोर्ट में दिए गए, लेकिन अभी भी पुलिस उक्त मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर रिश्वत मांग रही थी।

परिवारजनों के अनुसार हैसियत न होने के कारण रिश्वत नही दे पाये, जिस कारण पुलिस आये दिन मारपीट कर रही थी और जेल भेजने की धमकी दे रही थी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने मामले में परिजनों से पूछताछ की और उनको समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। देर रात्रि तक पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास चल रहा। परिजनों ने मामले में आला अधिकारियों से जांच कराकर न्याय दिलाये की मांग की है।

Updated on:
16 Nov 2020, 2:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा