26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ-करनाल हाईवे पर कार में लगी आग जिंदा जला चालक

मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना कार चालक की आग की लपटों में जलकर माैके पर ही माैत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Nov 2020, 3:31 PM IST

shaml.jpg

shamli accident

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
शामली ( Shamli ) मेरठ-करनाल हाईवे ( Meerut-Karnal Highway ) पर टक्कर लगने के बाद एक कार में अचानक आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि कार चला रहे युवक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर कोरोना ने बरपाया कहर, दो दिन पांच की मौत, कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ा

यह दुर्घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। एक टूरिस्ट बस को क्रेन से खींचकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार इस बस में टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस कार में करीब 3 लोग सवार थे लेकिन इनमें से कार चला रहा युवक बाहर नहीं निकल पाया और उसकी सीट पर बैठे ही जलकर मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग कहां गए इसका पता नहीं चल सका है। कार में तीन लाेग सवार थे इसकी भी काेई पुष्टि नहीं हाे सकी है। दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक ढाबे पर जब लोगों ने जलती हुई कार को देखा तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कार करीब डेढ़ घंटे तक जलती रही। कार के अंदर गैस का टैंक भी दिखाई दे रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह कार सीएनजी या फिर एलपीजी गैस से चल रही होगी।

यह भी पढ़ें: भाई दूज पर नवविवाहिता बहन को मिला जीवनभर का दर्द, पति और भाई की दर्दनाक हादसे में मौत

दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जब पुलिस को कार के अंदर सिलेंडर दिखाई दिया तो पुलिस ने हाइवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रुकवा दिया। आशंका यह थी कि सिलेंडर फट सकता है। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस ने यही बताया कि एक व्यक्ति का शव कार के अंदर मिला है जो चालक सीट पर बैठा हुआ था। बाकी अन्य कौन लोग इस कार में सवार थे इसके बारे में पता किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग