26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर कोरोना ने बरपाया कहर, दो दिन पांच की मौत, कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ा

Highlights - मेरठ में 264 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले- दो दिन में संक्रमण दर हुई 8:68 प्रतिशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2020, 1:11 PM IST

corona_update.png

Coronavirus Cases Records 6.56 Lakh In A Day , More Than 13 lakh Deaths Till Now

मेरठ. लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना संक्रमण के प्रति लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। त्यौहारों पर बढ़ी बाजारों में भीड़ से कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा तेजी से बढ़ा है। गत दो दिनों की बात करे तो शनिवार और रविवार में ही कोरोना के 264 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जबकि इन दो दिनों में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। पिछले दो दिनों की जांच में आए कोरोना संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का यूपी के इन 24 जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, तापमान गिरेगा बढ़ेगी ठंड

दो दिन में 3041 सैंपल की जांच में 264 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गत शनिवार को 1342 सैंपल की जांच हुई। 103 पॉजिटिव और दो की मौत हो गई। रविवार को 1699 सैंपल की जांच हुई। जांच में 161 और पॉजिटिव मिले। तीन की मौत हो गई। इस तरह दो दिनों में 3041 सैंपल की जांच में 264 और पॉजिटिव मिले। दो दिनों में संक्रमण की दर 8.68 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मेरठ जिले के लिए खतरनाक है। इसी तरह कोरोना से मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।

जिले के स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस सप्ताह में त्योहार होने पर लोगों का ज्यादा मिलना-मिलाना हो गया। इसके चलते ज्यादा कोरोना के संक्रमित मरीजों मिलने की आशंका है। इसके लिए अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी हो गया है। कोरोना को लेकर लोग बिल्कुल लापरवाह हो गए हैं। मास्क लगाना छोड़ दिया है। यह स्थिति ठीक नहीं है। इससे कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। लोग सचेत नहीं हुए तो स्थिति खराब हो सकती है। बहुत सतर्कता की जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा अपील लोग बेखौफ

कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों में अब कोई खौफ नहीं रहा। स्वास्थ्य विभाग लोगों से संक्रमण से बचने की अपील कर रहा है लेकिन लोग कोरोना से बेखौफ होकर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के घूम रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से बाजार का जो हाल सामने आया है उससे तो यहीं लग रहा है कि लोगों ने कोरोना जैसी बीमारी को ही भुला दिया है। सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि लोगों को इतना जागरूक करने के बाद भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस के प्रति जागरूक कर रहा है, लेकिन लोग समूहों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह उनके लिए और उनके परिवार के साथ ही मेरठ के लिए भी हानिकारक है।

यह भी पढ़ें- Weather Update : अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले 24 घंटों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, रहें सावधान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग