
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घण्टों में जिले के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. UP Weather Forecast. सुलतानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। रविवार रात को बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे गेहूं, सरसों समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह से ही सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी है। तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिसके चलते तापमान (Temprature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मौसम विभाग (Mausam Vibhag) पहले ही इस वर्ष अधिक ठंड (Cold) पड़ने की भविष्यवाणी (Weather Alert) कर चुका है।
केएनआई कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्वेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घण्टों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के बीच ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। रात में जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घण्टों में जिले के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
किसानों की बढ़ी चिंता
रविवार की रात सुलतानपुर जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा धान की कटी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार रात हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खीच दी हैं। क्योंकि अगर मौसम का मिजाज ऐसे ही रहा तो धान कटाई के बाद गेहूं बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा सरसों, फूल गोभी, गाजर, टमाटर कई अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Updated on:
16 Nov 2020, 1:01 PM IST
Published on:
16 Nov 2020, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.