शामली

यूपी के शामली में शराब के लिए पिता ने कर दी डेढ़ माह के बेटे की हत्या

सिर में डंडा मारकर उतार दिया मौत के घाट नए साल के जश्न से पहले परिवार में मचा कोहराम
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 11:06 AM IST
shamli.jpg
मासूम बच्ची की फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
शामली ( Shaml ) थानाभवन क्षेत्र के गांव कादर गढ़ में एक शराबी पिता ने शराब के लिए अपने ही डेढ़ वर्ष के मासूम की जान ले ली। पत्नी ने नए साल पर शराब पीने से मना किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। पति ने जैसे ही पत्नी को डंडा मारा तो डंडा डेढ़ माह के बच्चे के सिर में लगा जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता फरार हो गया पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ( shamli police ) ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों के पिता को तलाश करना शुरू कर दिया है।

घटना गांव कादर गढ़ की है इसी गांव में रहने वाला देवेंद्र अपने घर में ही बैठकर शराब पी रहा था। पत्नी ने कहा कि साल बीता जा रहा है नया साल आने वाला है ऐसे में शराब पीना उचित नहीं है। इस पर पति ने कहा कि वह न्यू ईयर पर भी शराब पार्टी करने वाला है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जब पत्नी ने कहा कि वह नए साल पर शराब नहीं पीने देगी तो गुस्साए पति ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी पर हमला बोल दिया। पत्नी की गोद में बच्चा था, नशेड़ी पिता पत्नी को पीटता रहा और इसी दौरान एक डंडा बच्चे के सिर में लगा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में डेढ़ वर्षीय मासूम अंकुल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता फरार हो गया है। महिला ने थानाभवन थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
31 Dec 2020, 11:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा