शामली

VIDEO: जाने क्यों देश के इस हिस्से में 5 नहीं 6 जून को मनाई गई ईद, मौलाना ने इस्लाम से जुड़ी बड़ी वजह बताई

देश में एक ऐसी जगह जहां 6 जून को मनाई गई ईद मदरसा संचालक ने बताई बड़ी वजह 'चांद देखो रमजान मनाओ और चांद देखो ईद मनाओ'
2 min read
Jun 07, 2019
shamli
जाने क्यों देश के इस हिस्से में 5 नहीं 6 जून को मनाई गई ईद, मौलाना ने इस्लाम से जुड़ी बड़ी वजह बताई

शामली। दुनिया के अधिकांश देशों के साथ ही भारत में भी पांच जून को ईद का त्योहार मनाया गया, लेकिन भारत के ही एक छोटे से हिस्से में ईद पांच जून को नहीं बल्कि 6 जून को मनाई गई। लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। जी हां उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जलालाबाद कस्बे के 40 फीसदी लोगों ने बुधवार पांच जून को नहीं बल्कि बृहस्पतिवार को ईद मनाई।

शामली का कस्बा जलालाबाद उस समय चर्चा में आ गया जब भारत में बुधवार को मनाई जाने वाली ईद न मनाकर कस्बे के 40 फ़ीसदी लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद की नमाज पढ़कर ईद मनाई। इस मामले में मदरसा मिफ्ता उल उलूम के संचालक मौहम्मद हफीउल्ला खान ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल केरल को लेकर है। जब केरल भारत का हिस्सा है और वहां भी पूरे देश के समान संविधान लागू होता है तो फिर केरल राज्य सउदी अरब के साथ एक दिन पहले ईद क्यों मनाता है।

बुधवार मनाई गई ईद को लेकर उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब होने के कारण चांद नहीं दिख पाया तो ईद का त्योहार अगले दिन मनाया जा सकता है। लेकिन मंगलवार को अमावस के कारण चांद नहीं दिखा। मंगलवार को मौसम साफ था बावजूद इसके चांद नहीं दिखाई दिया। फिर हम लोग कैसे ईद मनाते। कुरान में स्पष्ट किया गया है कि चांद देखो रमजान मनाओ और चांद देखो ईद मनाओ। इस दौरान कस्बे की जुमा मस्जिद व मरदसे में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को बधाई दी।

Updated on:
07 Jun 2019 08:59 am
Published on:
07 Jun 2019 08:58 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर