शामली

#CAA के विरोध में हिंसक हुआ प्रदर्शन तो शामली समेत यूपी के कई जिलों में Internet सेवा बंद, देखें पूरी सूची

Highlights: -शामली में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर Internet Service पूरी तरह बंद कर दी है -मामले में डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि 24 घंटे के लिए शामली की इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं -जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 4:52 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-zyular2pou.jpg

शामली। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) का देशभर में विरोध हो रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शन (Protest) ने हिंसक रूप ले लिया और प्रदर्शनकारियों (Protester) ने वाहनों को आग तक लगा दी। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव (stone pelting) भी किया गया।

इस कड़ी में शामली में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटरनेट सेवा (Internet Service) पूरी तरह बंद कर दी है। मामले में डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि 24 घंटे के लिए शामली की इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

इसके साथ ही जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा सभी जगह फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। जबकि डीएम व एसएसपी भी सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर देश के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वेस्ट यूपी के सहारनपुर (Saharanpur), मेरठ (Meerut), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), संभल के बाद अब शामली में भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Updated on:
19 Dec 2019, 4:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़