शामली

VIDEO: इस पार्टी के बड़े नेता ने कहा, नहीं लिया जाटों के वोट का ठेका

जयंत चौधरी का बेतुका बयान जाटों का नहीं लिया ठेका-जयंत

less than 1 minute read
Mar 31, 2019
jayant chaudhary
इस दिग्गज नेता ने कहा, नहीं लिया जाटों के वोट का ठेका

शामली। शामली में जाटों को लेकर जयंत चौधरी का एक बेतुका बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कहा कि जाटों का वोट बैंक किधर जाएगा इसका ठेका नहीं लिया हुआ है, जाटों का क्या मन है यह वही जाने। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी सिर्फ किसानों की बात करते हैं और किसानों के साथ छोटे तबके के लोग जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्होंने जाटों का कोई भी ठेका नहीं लिया।

आपको बता दें जयंत चौधरी ने यह बेतुका बयान कांग्रेस के कैराना से प्रत्याशी जाट नेता हरेंद्र मलिक को लेकर दिया है, दरअसल जयंत चौधरी से मीडिया ने सवाल किया था कि कांग्रेस ने कैराना सीट से जाट नेता को टिकट दिया है, तो क्या लोकदल से जाट छिठक सकता है। इसी बात को लेकर जाटों के नेता कहे जाने वाले जयंत चौधरी ने यह बेतुका बयान दिया है, जिसको लेकर अब राजनीति भी गरमानी लाजमी है। आपको बता दें शामली में जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे।

Updated on:
31 Mar 2019 12:15 pm
Published on:
31 Mar 2019 12:11 pm