बीजेपी की जीत से जश्न में डूबे समर्थक कैराना में ढोल-नगाड़ों से प्रदीप चौधरी का स्वागत
शामली। कैराना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी की जीत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुरुवार देर रात से ही जश्न का माहौल है। शहर के मोहल्ला खतियान में मोहल्ले वासियों ने दुकानदारों ने कैराना से बीजेपी की जीत को लेकर जमकर ढोल नगाड़ों की थाप पर ठुमके लगाए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके अलावा लोगों ने मिठाइयां बांटकर भी खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी है। लोगों ने कहा कि यह कैराना उपचुनाव की हार का बदला है और भारतीय जनता पार्टी ने इस बार गठबंधन को कैराना में करारी शिकस्त दी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.