शामली

Special: जानिये, कौन हैं अपनी करतूतों से देश को हिलाने वाले मौलाना साद, UP से रहा है पुराना नाता

Highlights - Shamli में है Tablighi Jamaat के मुखिया मौलाना साद का घर - Saharanpur में है मौलाना साद कांधलवी की ससुराल - Darul Uloom Deoband भी जारी कर चुका है Maulana Sad के खिलाफ फतवा
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 4:38 PM IST
maulana-sad.jpg
sad

शामली. एक तरफ जहां कोरोनावायरस (CoronaVirus) से पूरा देश जूझ रहा है। वहीं देश में बैठे कुछ लोग इस पर सियासत करते हुए जनभावना को भड़काने का काम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस फैलाने में दिल्ली (Delhi) की तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) का नाम सामने आया है, जिसके अध्यक्ष मौलाना साद (Maulana Sad) हैं। मौलाना साद का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि ये ख्याल बेकार है कि मस्जिद में जमा होने से बीमारी पैदा होगी, मैं कहता हूं कि अगर तुम्हें यह दिखे भी कि मस्जिद में आने से आदमी मर जाएगा तो इससे बेहतर कोई मरने की जगह नहीं हो सकती है। बता दें कि मौलाना साद व उनके परिवार का उत्तर प्रदेश के शामली और सहारपुर जिले से पुराना नाता है। शामली (Shamli) के कांधला कस्बे में उनका घर है तो सहारनपुर (Saharanpur) में उनकी ससुराल है।

बता दें कि मौलाना साद का पूरा नाम मौलाना मोहम्मद साद कांधलवी है। मोहम्मद साद शामली के कस्बा कांधला के रहने वाले हैं, इसलिए उन्होंने अपने नाम के पीछे कांधलवी जोड़ा है। कांधला में मौलाना साद का एक घर भी है। मौलाना साद मोहम्मद इलियास कांधलवी के पड़पोते हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सुन्नी मुसलमानों के संगठन तबलीगी जमात के संस्थापक थे। मौलाना साद का जन्म 10 मई 1965 को दिल्ली में ही हुआ था। साद ने हजरत निजामुद्दीन मरकज के मदरसा काशिफुल उलूम से वर्ष 1987 में आलिम की डिग्री प्राप्त की थी। बताया जाता है कि उस समय जमात के वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने मौलाना साद का जबरदस्त विरोध किया था, जब उन्होंन खुद को तबलीगी जमात का अमीर (अध्यक्ष) घोषित किया था। इसके बावजूद साद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसी वजह से सभी बुजुर्ग धर्मगुरुओं ने अपना रास्ता भी अलग कर लिया था।

सहारनपुर के मजाहिर उलूम के प्रिसिंपल की बेटी से ही हुई थी शादी

ये पहली बार नहीं है जब मौलाना साद किसी तरह के विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उनके खिलाफ दारुल उलूम देवबंद से फतवा भी जारी किया जा चुका है। साद ने अपनी पढ़ाई 1987 में मदरसा कशफुल उलूम, हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर से पूरी की है। वहीं उनकी ससुराल भी सहारनपुर में ही है। उनकी शादी भी 1990 में सहारनपुर के मजाहिर उलूम के प्रिसिंपल की बेटी से ही हुई थी।

इस तरह तबलीगी जमात के अध्यक्ष बने मौलाना साद

बता दें कि जिस तबलीगी जमात को लेकर मौलाना साद आज सुर्खियों में हैं। उस जमात के पहले अमीर (अध्यक्ष) मौलाना इलियास खान थे। उनके निधन के बाद बेटे मौलाना यूसुफ को इस जमात का अध्यक्ष बनाया गया। मौलाना यूसुफ के अचानक देहान्त के बाद मौलाना इनामुल हसन अध्यक्ष बने। मौलाना इमानुल हसन 1965 से 1995 तक तबलीगी जमात के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में जमात की जड़ें मजबूत की। 1995 में मौलाना इमानुल के निधन के बाद जमात में विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद किसी को भी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो कुछ लोगों की कमेटी ही जमात को चलाने लगी। जब कमेटी के ज्यादातर सदस्यों की मौत हो गई तो मौलाना साद कांधलवी ने खुद को जमात का अध्यक्ष घोषित कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़